Connect with us

हरिद्वार

सुजाता कौल ने रोशन किया उत्तराखंड का नाम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में हुई नेशनल पॉवरलीफटिंग प्रतियोगिता में हरिद्वार की बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। भेल की रहने वाली सुजाता कौल ने डेड लिफ्ट और बेंच प्रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर सूबे का नाम देश भर में ऊंचा किया। भेल में अधिकारी के तौर पर कार्यरत भेलकर्मी नवीन कौल की पत्नी सुजाता कौल ने विशाखापटनम में हुई नेशनल पॉवर लिफटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उन्होंने डेड लिफ्ट में 110 किलो वजन उठाकर दूसरे स्थान प्राप्त किया।यही नहीं बेंच प्रेस में भी दूसरा स्थान झटक लिया। उनकी उपलब्धि से देश भर में प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। हरिद्वार वापस लौटने पर परिजन ने उनका भव्य स्वागत किया। महिला खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच फयाज अहमद, अमित कुमार और मानसी त्रिपाठी को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अब आवारा कुत्तों को नहीं ढहा सकेंगे जुल्म, कुत्ते को उसके मोहल्ले या गांव से नहीं किया जा सकेगा विस्थापित

Select Language

Advertisement