Connect with us

नई दिल्ली

दिल्ली के दक्षिणपुरी में तीन एसी मैकेनिकों की संदिग्ध मौत, गैस लीक से दम घुटने की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर में एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे चार लोगों में से तीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह सामने आई जब परिजनों द्वारा कॉल किए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, चारों युवक एक ही कमरे में सोए हुए थे और सभी एसी मैकेनिक के रूप में काम करते थे। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि जिशान नामक युवक ने पुलिस को कॉल कर बताया कि उसके रिश्तेदार इमरान उर्फ सलमान, मोहसिन, हसीब और एक अन्य व्यक्ति घर में मौजूद थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था और पहली मंजिल पर चारों युवक बेसुध हालत में मिले।

यह भी पढ़ें 👉  जियो-एयरटेल को टक्कर देगा बीएसएनल

उन्हें तुरंत अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इमरान, मोहसिन और एक अन्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि हसीब को गंभीर हालत में सफदरजंग और फिर एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्षीय नेताओं का दमन कर रही मोदी सरकार: आप पार्टी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमरे में एसी रिफिल करने वाला गैस सिलेंडर रखा हुआ था और आशंका जताई जा रही है कि गैस लीक होने के कारण दम घुटने से तीनों की मौत हुई। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement