Report by : CWN Desk
Published at :
पीएससी पदमपुरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान


अस्पताल के कर्मचारियों ने की परिसर व आसपास सफाई
धानाचूली (नैनीताल)। उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के बाद सभी विभाग स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने के लिए आगे आ रहे है। इसी के तहत प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु कांडपाल के निर्देशन में सभी चिकित्सा कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर अपने परिसर व आसपास सफाई की ।वही स्थानीय ग्रामीणों को कूड़े व अन्य गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया गया।

डॉ संजय जनोटी ने बताया कि गंदे पानी से होने वाले बीमारियां घातक होती हैं, इसलिए अपने आसपास सभी लोग सफाई रखें, गर्मी में बर्तनों या अन्य स्थानों में पुराना पानी जमा नही होने दे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का विरोध करें। और गीला सूखा के साथ अन्य कूड़े को अलग-अलग करके कूड़े वाहन में ही डालें ताकि क्षेत्र में कूड़े से जल ,जंगल जमीन और हमारे खाने पीने की चीजों में बीमारियां ना हो। इसके अलावा आशा ,एएनएम, सीएचओ ने बृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान को 18 जून तक चलना है । जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोगों को विभाग करना है।

इस दौरान डॉ संजय जनोटी ,कनिका पंत, जीसी आर्या,सुनीता आनंद, नीमा ,रीता ,दिनेश पांडे, डॉ नेहा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›