Report by : CWN Desk
Published at :
रामचरित मानस विवाद पर घिर गए स्वामी प्रसाद मौर्य

विवादित बयान पर अखिलेश यादव भी हुए नाराज, पार्टी ने किया किनारा
लखनऊ
। रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी कर स्वामी प्रसाद मौर्य चौतरफा घिर गए हैं। अब भाजपा ही नहीं सपा ने भी मौर्य के बयान के बाद किनारा कर लिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मौर्य के बयान से नाराज हैं। संत समाज का
कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरित मानस पर विवादित बयान देकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बयान धार्मिक उन्माद फैलाने वाला है। स्वामी प्रसाद के बहाने भाजपा से लेकर संत समाज ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की घेराबंदी शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›