Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी-डोबरा चांठी मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

50 मीटर गहरी खाई से एसडीआरएफ ने शव निकाला
टिहरी।
पुलिस चौकी झील द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डोबरा चांठी मार्ग पर एक कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन आई 20 कार (UK09 B 3922) था जिसमे एक ही व्यक्ति सवार था। उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन में सवार व्यक्ति का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- आलोक थपलियाल उम्र 26 वर्ष S/O श्री खिलानंद थपलियाल निवासी ग्राम पलास डोगर, टिहरी गढ़वाल।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement