Report by : gulabsingh
Published at :
तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के डिविजन में हल्द्वानी रेंज के बेलबाबा/ टांडा मध्य अनुभाग के अंतर्गत उत्तरी टांडा प्रथम व टांडा मध्य बीट के कर्मचारियों द्वारा विद्यालयों में जा कर विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ लाइफस्टाइल/ पर्यावरण संरक्षण शपथ समारोह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया ।


राजकीय विद्यालय चांदनी चौक घुड़दौड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिपुर जनम सिंह में तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी रेंज के अधिकारियों द्वारा जाकर बच्चों व शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी और संरक्षण हेतु शपथ दिलाई।

इस दौरान उमेश चंद्र आर्य वन क्षेत्राधिकारी, धर्मानंद पाठक उप राजिक, श्रीमती सुखविंदर कौर वन दरोगा, रघुवीर सिंह रजवार वन बीट अधिकारी, इकबाल सिंह वन बीट अधिकारी मौजूद रहे।