Report by : कालू वर्मा
Published at :
पुलिस की दहशत, पांच आरोपियों ने चौकी पहुंचकर किया सरेंडर

होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमले के थे आरोपी
हरिद्वार। कोतवाली नगर हरिद्वार में मोटरसाइकिल टकराने पर हुए विवाद के बाद 23 दिसंबर को होटल शिवमूर्ति ग्रैंड के मालिक हेमंत बरगोती एवं श्री चेतनमान पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों ने सोमवार को चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। तीन अभियुक्तों को पुलिस टीम ने दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया है।
कोतवाली नगर हरिद्वार में दर्ज मुकदमे में अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम की छापेमारी कर रही थी। सोमवार को आरोपियों ने चौकी मायापुर पर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों में अभिषेक राणा उर्फ लवी निवासी
मिश्रा गली ब्रह्मपुरी कोतवाली, संजय राणा निवासी मिश्रा गली ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर, कन्हैया झा निवासी मिश्रा गली ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार, सत्यम झा निवासी मिश्रा गली ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार और मनोज कुमार निवासी ललतारा पुल के पास गुरुद्वारा के पीछे कोतवाली नगर हरिद्वार हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›