Report by : CWN Desk
Published at :
अपर जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगा समस्याओं का निस्तारण किया

हल्द्वानी- अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, खनन, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई। उन्होंने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। अपर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगा समस्याओं का निस्तारण किया


गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा बताया गया कि गौला एवं नंधौर नदी में वाहनों द्वारा ओवरलोड रेता लाई जा रही है जो नियम विरूद्व है। संघर्ष समिति ने वाहन पंजीकरण के अनुरूप वजन की अनुमति देने का आग्रह किया। उत्तम कालोनी निवासी कमलेश अधिकारी ने बताया कि प्रार्थीनी की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है व बेरोजगार भी है अतः प्रार्थीनी का बीपीएल कार्ड बनाने के अनुरोध किया। जय श्री राम काॅलौनी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के लोगो द्वारा बताया कि 02 विद्युत पोल जयश्री काॅलोनी के लिए स्वीकृत किये गये थे। लेकिन वर्तमान तक विद्युत पोल नहीं लगाये गये।
जनता दरबार में तीनपानी निवासी पान गिरी गोस्वामी ने सीसी मार्ग निर्माण खनन न्यास निधि से करवाने का अनुरोध किया, मोहन पुत्र बृजवासी बरेली रोड ने बताया कि उनके पास भूमि नहीं भूमि दिलाने की मांग की, शिव विहार सैक्टर 03 फेस 01 के लोगों द्वारा बताया गया कि आरके टेन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा में वर्षाकाल में जलभराव हो जाता है सीसी मार्ग निर्माण कराने की मांग की, अमित कुमार निवासी कुसुमखेडा ने बताया कि नैन्सी काॅनवेंट बोडिंग स्कूल ज्योलिकोट में कार्यरत है उन्हें काॅलेज प्रशासन द्वारा वेतन नहीं दिया गया अमित कुमार ने वेतन दिलाने का अनुरोध किया।
जनता दरबार में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान व समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›