उधमसिंह नगर

खटीमा में धान के खेत में काम कर रही महिला पर मगरमच्छ का हमला, दरांती से वार कर मगरमच्छ से खुद को बचाया

रुद्रपुर। खटीमा में धान के खेत में काम कर रही महिला पर एकाएक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह हाथ मुंह में दबाकर महिला को गहरे पानी में ले जाने लगा। इसी बीच 50 वर्षीय महिला ने दरांती से वार कर मगरमच्छ के जबड़े से अपने जीवन को बचा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है।
अमाऊं निवासी 50 साल की शकुंतला देवी शुक्रवार को दोपहर में धान के खेत में निराई कर रही थी। खेत के एक हिस्से में पानी भरा हुआ था। इस दौरान अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने शकुंतला पर हमला कर दिया।
महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही मगरमच्छ ने उसका एक हाथ मुंह में दबा लिया। दर्द से कराह रही शकुंतला ने खुद को बचाने के लिए खूब हाथ पैर मारे। मदद की गुहार भी लगाई लेकिन दूर होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। मगरमच्छ शकुंतला को खींचकर गहरे पानी की ओर ले जाने लगा। सामने मौत को देखकर पहले तो शकुंतला घबरा गई लेकिन फिर उन्होंने पास में मौजूद दरांती को दूसरे हाथ से पकड़ा। फिर एक लंबी सांस लेकर शरीर की सारी ऊर्जा को समेटकर मगरमच्छ पर दरांती से जोरदार वार कर दिया। हमले से छटपटाए मगरमच्छ महिला का हाथ छोड़ दरांती मुंह में दबाए गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को खटीमा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी