Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
बड़ी खबर – सीएम धामी आज देने जा रहे हैं इन युवाओं क़ो बड़ा तोहफा

सीएम आवास में मुख्य सेवक सदन में होने वाले कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत नवनियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। सभी सीएचओ को प्रदेश भर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात किया जायेगा।स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में जुटी हैं।

उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। जहां पर सीएचओ के माध्यम से टेली मेडिकल सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। डॉ0 रावत ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के अंतर्गत 1900 से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यशील है।

जिन पर लगभग 1500 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिनमें से 604 नव नियुक्ति हैं। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नव नियुक्त लगभग 200 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। शेष नियुक्त सीएचओ को संबंधित जनपदों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›