Report by : CWN Desk
Published at :
बिहार बोर्ड की परीक्षा देने गया था, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती
नई दिल्ली। बिहार के एक परीक्षा सेंटर में किशोर अचानक बेहोश हो गया। उसके बेहोश होने की वजह परीक्षा का दबाव नहीं बल्कि कक्ष में परीक्षा देनी वाली लड़कियां हैं। दरसअल जिस कक्ष में किशोर की परीक्षा थी वहां वह 50 लकड़ियों के बीच अकेला लड़का था।
बिहार शरीफ के अलम्मा इकबाल कालेज का छात्र मणि शंकर का परीक्षा केंद्र ब्रिलिएंट स्कूल में था। 12वीं की परीक्षा देने वह परीक्षा केंद्र में सामान्य छात्रों की तरह प्रवेश किया। कक्षा में बैठने के थोड़ी देर बाद उसे एहसास हुआ कि वह 50 लड़कियों के बीच अकेला लड़का है। इसके बाद वह तनाव में आकर बेहोश हो गया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। उसे बुखार आ गया और सदर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।