Connect with us

नई दिल्ली

दुल्हन देखती रह गई, बारात नहीं आई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दहेज में इनोवा क्रिस्टा कार नहीं मिली तो वर पक्ष नहीं लाया बरात, मुकदमा
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में दहेज में कार नहीं मिलने पर वर पक्ष बरात लेकर नहीं आया। लड़की दूल्हे का इंतजार करते रही, लेकिन वो नहीं आया। दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे के पिता समेत बिचौलिए के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुलिस के मुताबिक गुफरान अहमद उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला कड़च्छ अहबाबनगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी सानिया का रिश्ता रईस अहमद ने हाजी रईस अहमद उर्फ शकील अहमद निवासी मल्लूपुरा मुजफ्फरनगर के पुत्र दानिश अब्बासी से कराया था। 23 अगस्त 2021 को आशियाना होटल सराय रोड में सगाई हुई थी। जिसमें सोने के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी दी थी।
आरोप है कि बीती 22 जनवरी को शादी की तिथि तय की गई थी। लेकिन शादी से पहले ही रईस अहमद स्कूटर की मांग करते हुए बिचौलिए के खाते में 1.10 लाख रुपये डलवाए। जबकि रईस को नकद 15 लाख रुपये घर बुलाकर दिए। आरोप है कि शादी में कार की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में पॉड टैक्सी और हरकी पैड़ी कॉरिडोर के विरोध पर अपर सचिव वित्त की अध्यक्षता में कमेटी देगी सरकार को सुझाव

इनोवा क्रिस्टा की का रहे थे मांग
शादी के लिए रुड़की का बैंक्वेट हॉल बुक करा दिया। लेकिन 22 जनवरी को रईस अहमद अपने बेटे की बरात लेकर नहीं पहुंचे। परिवार और रिश्तेदार इंतजार करते रह गए। आरोप है कि लड़के पक्ष से फोन पर बात की। लेकिन उन्होंने हुंडई वरना कार नहीं बल्कि इनोवा क्रिस्टा कार की मांग पूरी होने पर ही बरात लेकर आने की बात कही।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी रईस अहमद उर्फ शकील अहमद, उसके पुत्र दानिश अब्बासी, सुहेल उर्फ जुबी, सिंकदर, सद्दाम, नसीर अहमद, अनीश अहमद और बिचौलिया रईश अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement