Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियमितताओं के आरोप में गई जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में सरकार

देहरादून। चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली को अध्यक्ष का चार्ज नियमानुसार उपाध्यक्ष को दिए जाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बंध में शासन ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी, सहकारी संघ ने दो रुपये दूध मूल्य की वृद्धि


उत्तराखंड के चमोली जिले में वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग से आवंटित बजट से नंदा राजजात यात्रा का संचालन हुआ था। इस दौरान करीब 64 योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच शासन द्वारा कराई गई थी। जांच में बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस पर आज शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटा दिया। अपर सचिव ओंमकार सिंह ने इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

Select Language

Advertisement