Connect with us

उत्तराखण्ड

नए साल पर दो घरों के बुझे चिराग, मातम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। नए साल के पहले दिन सड़क दुर्घटनाओं में मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया है। बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय एक बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसके चलते बाइक पर सवार युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बुजुर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हर की पैड़ी पर भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार 30 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह निवासी शिव विहार कॉलोनी हरिद्वार के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान सुदर्शन यादव 50 वर्ष निवासी झारखंड के रूप में हुई है।अभी पुलिस झारखंड के रहने वाले इस मृतक का स्थानीय पता लगा रही है। जिससे परिजनों को भी सूचना दी जा सके. दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार में ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने टॉपर छात्र-छात्रों को मेडल से नवाजा

Select Language

Advertisement