Connect with us

नई दिल्ली

दंतेवाड़ा-बीजापुर की सीमा पर मुठभेड़, नौ नक्सली ढेर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार सुबह 6.30 बजे से हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव बरामद हो गए हैं। साथ ही एसएलआर, 303 राइफल, 315 बोर बंदूक समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद लोहा गांव की तरफ से डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान पुरंगेल के जंगल मे नक्सलियों ने जवानों को आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पार्टियां वापस नहीं लौटी हैं। जिले में लंबे समय बाद फोर्स को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी गौरव रामप्रवेश राय के अनुसार मारे गए नक्सली मिलिट्री प्लाटून नंबर-2 के सदस्य होने की संभावना जताई जा रही है। सभी जवान सुरक्षित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement