Connect with us

देहरादून

सेलाकुई गेस्ट हाउस में मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप, जांच शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादीशुदा युवक ने युवती के प्यार में पत्नी को छोड़ा, युवती की सगाई हुई तो दोनों ने दे दी जान

देहरादून। सेलाकुई नगर पंचायत क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल का शव मिलने से हड़कम्प मचा है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक मेरठ का रहने वाला है और शादीशुदा है। हरबर्टपुर की युवती से प्यार होने पर पत्नी को छोड़ चुका है। बीते दिनों युवती की सगाई हुई तो दोनों ने जान दे दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बर्तवाल स्वीट शॉप के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में राहुल नाम के युवक ने कमरा बुक कराया था। राहुल मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। युवक के कमरे में एक युवती भी आ गई। रात करीब नौ बजे उन्होंने खाना मंगवाया। इसके कुछ देर बाद गेस्ट हाउस का एक कर्मचारी उनके कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। कमरे के अंदर नजर पड़ी तो युवक पंखे से लटका हुआ था और युवती बेड पर पड़ी हुई थी। कर्मचारी की सूचना पर स्टाफ कर्मी और पुलिस आ गई।
युवती हरबर्टपुर में रहती थी। दोनों एक साल पहले सेलाकुई की एक कंपनी में नौकरी करते थे। फिर राहुल नौकरी छोड़कर मेरठ चला गया था। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement