Connect with us

नई दिल्ली

कब्र से निकाला गर्भवती का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में सात दिन पहले हुई गर्भवती महिला की माैत का राज अब खुल सकेगा। पुलिस ने परिजनों के मुकदमा दर्ज करवाने के बाद अब हत्या की आशंका को देखते हुए महिला का शव कब्र से निकलवाया है। इस दौरान मजिस्ट्रेट भी कब्रिस्तान में मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। 
शव का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में महिला के गला घोटे जाने बात सामने नहीं आई है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं आया है। हालांकि, अभी पुलिस विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। डॉक्टरों की सलाह पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
दरअसल, हत्या का आरोप महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर है। सुसराल वालों ने मायके पक्ष को बताया था कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन उन्हें सूचना मिली कि महिला को गला दबाकर मारा गया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस मामले में मुमताज निवासी मोहल्ला मलकान बसी, किरतपुर, बिजनौर ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी फराह की शादी वर्ष 2011 में सलीम निवासी कांवली गांव, मनिहार मोहल्ला के साथ हुई थी। सलीम सऊदी में रहा था और दो साल पहले ही लौटकर आया है। वह फराह को खर्च नहीं देता था। वह जो भी खर्च करती थी, उसकी मां ही उसे रुपये देती थी।
आरोप लगाया कि फराह का ससुर, जरीफ, सास शहनाज, देवर शोएब, शाहरुख और फूफा सुहैल उसे लगातार परेशान करते रहते थे। सलीम को कई बार उन्होंने लाखों रुपये भी दिए थे। गत 18 सितंबर को रात एक बजे फराह के ससुराल वालों ने उनके दिल्ली के रिश्तेदार को बताया कि फराह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
मुमताज के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा तो सलीम के फूफा ने उन्हें गुमराह किया। उन्हें शक हुआ कि कुछ न कुछ फराह के साथ गलत हुआ है। इसके बाद उन्हें उन महिलाओं का फोन आया, जिन्होंने फराह के शव को कब्रिस्तान ले जाने से पहले गुसल (स्नान) कराया था। उन महिलाओं ने बताया कि फराह के गले पर निशान था, जो कि किसी रस्सी का हो सकता है। उन्हें शक है कि उसका गला घोंटकर मारा गया है। फराह उस वक्त गर्भवती भी थी। लिहाजा, उसका बच्चा भी उसके साथ मर गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement