Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पर गिरा पहाड़ी से पत्थर, एक यात्री की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डाबरकोट के पास हुई घटना, बस में सवार थे 17 तीर्थयात्री
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरे। हाईवे पर पत्थर गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। राजमार्ग से गुजर रही बस इन पत्थरों की चपेट में आ गई। बस पर बोल्डर गिरने से इसमें बैठे एक यात्री की मौत हो गई।
डाबरकोट के पास 17 तीर्थयात्रियों से भरी बस पर भारी बोल्डर गिरे। बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। कुछ बोल्डर बस की खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुसे। इस घटना में हैदराबाद निवासी एक तीर्थयात्री की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को सीएचसी बडकोट में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसे दून मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की नाबालिग किशोरी की हल्द्वानी में हुई शादी, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया

Select Language

Advertisement