Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
करंट लगने से शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कमल जगाती

नैनीताल- भीमताल में गोरखपुर चौराहे के पास खाना खाने गए चार शिक्षकों में से एक शिक्षक को रेलिंग के पास लगे पोल से करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग शिक्षक को पुलिस की मदद से भीमताल सी.एच.सी.सेंटर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी 35 वर्षीय गौरव पुरोहित भीमताल के डाइट में ट्रेनिंग के लिए आया था। गौरव अपने चार अन्य साथियों के साथ गोरखपुर के पास खाना खाने के गया था, तभी अचानक उसे बिजली के पोल से आया करंट लग गया। कुछ देर में ही गौरव पुरोहित की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विद्युत शट डाउन लेकर बमुश्किल गौरव को पोल से अलग किया और चिकित्सालय ले गए। शिक्षक के एक साथी ने बताया की वो चारों शिक्षक गोरखपुर चौराहे के पास रात को खाने के लिए गए थे। तभी गौरव को बिजली के पोल से करंट लग गया। गौरव ओखलकांडा ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत है। वो लोग भीमताल में चल रही 6 दिनों की ट्रेनिंग में आए हुए है। पुलिस विभाग ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को नैनीताल भेज दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›