Report by : CWN Desk
Published at :
आठ हजार की रिश्वत लेती रंगे हाथों पकड़ी गई डाक्टर साहिबा

बकरी पालन के अंशदान के एवज में मांगी थी रिश्वते, विजिलेंस ने दबोचा
हल्द्वानी।
बकरी पालन के लिए अंशदान का चेक देने के एवज में आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने डाक्टर को रंगे हाथों पकड़ा।है। डाक्टर नौगांव पशु चिकित्सालय में तैनात मोनिका गोयल है। देहरादून
विजिलेंस कार्यालय में ही आरोपित पशु चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज।की गई है। विजिलेंस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश मुरैना निवासी डा. मोनिका गोयल पशुपालन विभाग उत्तरकाशी में 2011 से तैनात है। शिकायतकर्ता ने गत 12 जनवरी को हेल्प लाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज
करवाई। 13 जनवरी को शिकायतकर्ता ने लिखित रूप से शिकायत विजिलेंस देहरादून को दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति की बीपीएल महिलाओं के लिए सरकारी की बकरी पालन योजना है। 11 बकरियों, बकरी बाड़ा, बीमा आदि के लिए 70 हजार रुपये की धनराशि का चेक मिलना था। परंतु सरकारी अंशदान का चेक देने के ऐवज में पशुपालन विभाग नौगांव में तैनात पशु चिकित्सक डा. मोनिका गोयल 8000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने आग्रह किया कि आर्थिक रूप से कमजोर है। इतने पैसे।नहीं दे सकती। पशु चिकित्सक डा. मोनिका गोयल ने कहा कि आठ हजार देने के
बाद ही सरकारी अंशदान का चेक दिया जाएगा। विजिलेंस एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि विजिलेंस पुलिस।उपाधीक्षक रेनू लोहानी ने शिकायती पत्र के आधार पर गोपनीय जांच करवाई। जांच में।प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। जिस पर उन्होंने ट्रैप टीम बनाई और।बुधवार को टीम नौगांव पहुंची। नौगांव पशु अस्पातल में तैनात पशु चिकित्सक।डा. मोनिका गोयल को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›