Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में ऑप्टिकल के शोरूम में लगी आग, मची अफरातफरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली के पास एक चश्मे के शोरूम में भीषण आग लग गई। अग्निशमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सिटी सेंटर की स्थित सेठी ऑप्टिकल के शोरूम में आग लग गई। इस वक्त शोरूम के स्वामी तथा अन्य कर्मचारी कोई भी शोरूम में नहीं था। शोरूम से धुआं उठता देख आसपास के नागरिकों ने शोरूम के स्वामी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे शोरूम स्वामी ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर लकड़ी के रैक में आग लगी हुई थी। इस बीच सिटी सेंटर के सुरक्षाकर्मी अग्निशमन यंत्रों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिटी सेंटर के हैडेंट व निजी प्रयासों से आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग शोरूम की सीलिंग पर पहुंच गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा शोरूम धुएं से भर गया। सूचना पाकर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। दल ने करीब दो फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण का प्रतीक और ऋतु परिर्वतन का भी सूचक: धामी

Select Language

Advertisement