Report by : CWN Desk
Published at :

तीन दुकानों से सामान खाली नहीं करने पर जब्त करने की चेतावनी
देहरादून।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुख्तार मोहसिन (आईपीएस) के निर्देश पर वक्फ ट्रिब्यूनल गढ़वाल मंडल देहरादून के आदेश के क्रम सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर और चौकी इंचार्ज बिन्दाल ने पुलिस बल की मदद से जामा मस्जिद रहमानिया चोरखाला चकराता रोड़ देहरादून की अतिक्रमण की गई 7 दुकानों में से 4 दुकानों को खाली कराकर कब्जा मस्जिद की प्रबंध समिति को सौंप दिया है।
बाकी तीन दुकानों में अतिक्रमणकारियों का सामान भरा था, जिसे सिटी मजिस्ट्रेट ने खाली करने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमणकारियों द्वारा सामान नहीं हटाने पर उसे जब्त करने की चेतावनी दी है। दुकानों को अतिक्रमणमुक्त कराने में मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, तहसीलदार सदर सोबन सिंह रांगड, मस्जिद प्रबंध समिति के अध्यक्ष अख्तर हुसैन फारूकी, सचिव असगर अली इत्यादि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›