Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड नगर निकायों में बड़ा फेरबदल: शासन ने 31 अधिकारियों के तबादले किए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बुधवार को नगर निकायों में 31 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को प्रभारी व्यवस्था के तहत जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मूल पदों पर भी भेजा गया है।
जारी आदेशों के अनुसार, ऋषिकेश के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत को देहरादून और पौड़ी के ईओ शांति प्रसाद जोशी को प्रभारी सहायक निदेशक निदेशालय में भेजा गया है। पौड़ी के कर एवं राजस्व निरीक्षक आरडी पाठक को प्रभारी ईओ नगर पंचायत सेलाकुई और लालकुआं के प्रभारी ईओ राहुल कुमार को भीमताल में तैनात किया गया। वहीं, हल्द्वानी के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह रावत को प्रभारी ईओ लालकुआं और भीमताल के प्रभारी ईओ उदयवीर सिंह को खटीमा भेजा गया है।
मसूरी के कर एवं राजस्व निरीक्षक विनय प्रताप सिंह को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त देहरादून, गुरमीत सिंह को किच्छा से लक्सर प्रभारी ईओ, और कर एवं राजस्व अधिकारी राजेश नैथानी को पिथौरागढ़ से देहरादून ट्रांसफर किया गया। नैनीताल के सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान को मुनि-की-रेती में सफाई निरीक्षक पद मिला है।
इसी क्रम में ईओ संजय कुमार को टिहरी से पौड़ी, हरिद्वार निगम के प्रधान सहायक वासुदेव डंगवाल को प्रभारी ईओ टिहरी और काशीपुर के वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र पटवाल को गदरपुर प्रभारी ईओ बनाया गया। इसके अलावा, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल को देहरादून से काशीपुर और प्रभारी सहायक नगर आयुक्त देहरादून विजय प्रताप चौहान को उनके मूल पद कर एवं राजस्व अधिकारी पर तैनात किया गया है।
प्रभारी ईओ भगवानपुर सुरेंद्र कुमार को नैनीताल में सफाई निरीक्षक पद पर और अंकित राणा को स्वर्गाश्रम जोंक भेजा गया। इसी तरह बागेश्वर के ईओ मौ. यामीन को दिनेशपुर और शिवालिक नगर के प्रभारी ईओ सुभाष कुमार को मूल पद कनिष्ठ सहायक पर खटीमा तैनात किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement