Connect with us

नई दिल्ली

नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर आज होगी सुनवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अंकिता हत्याकांडः अभियोजन पक्ष दाखिल करेगा रुलिंग
देहरादून। अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के मसले पर अदालत मंगलवार को सुनवाई करेगी। अभियोजन पक्ष संबंधित मामले की रूलिंग (न्यायिक निर्णयों की प्रति) दाखिल करेगा।

शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत में आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ
टेस्ट कराने के मामले में सुनवाई चल रही है। गत तीन जनवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपनी दलीलें रखी गई थीं। बहस के बाद अदालत ने फैसले के लिए 5 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। पांच जनवरी को अभियोजन पक्ष की।ओर से संबंधित मामलों में अन्य कई रूलिंग को जरूरी बताते हुए इन्हें
प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई। अदालत ने इसके लिए समय।प्रदान करते हुए 10 जनवरी की तिथि नियत की गई है। डीजीसी रावत ने बताया कि अदालत मंगलवार को इस मामले में सुनवाई करेगी। मालूम हो कि 18 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस चौकी में अपनी कर्मचारी अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। करीब तीन दिनों तक इस मामले की ढिलाई से जांच की गई। इसके बाद शासन के निर्देश पर मामले को रेगुलर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात उगल दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement