Connect with us

नई दिल्ली

युवकों से शारीरिक संबंध बनाकर 10 की हत्या करने वाला गिरफ्तार, शव के पैर छूकर मांगता था माफी मांगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रोपड़: रोपड़ पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने 10 से अधिक लोगों की हत्या की है। आरोपी की पहचान राम सरूप उर्फ सोढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी समलैंगिक था और वह सड़क पर आने जाने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और फिर उनसे लूटपाट करके उनकी हत्या कर देता था। आरोपी ने रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में कई वारदातें की हैं।
रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आरोपी ने कीरतपुर साहिब के पास मौड़ा टोल प्लाजा पर एक वारदात को अंजाम दिया था। रोपड़ जिले में हुई तीन हत्याओं का खुलासा इसी आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मंडी समिति के सचिव बने विश्व विजय सिंह


आरोपी नशे का आदी है और उसने बताया कि उसने नशे के बाद ही सारी वारदातें की हैं। उसने यह भी बताया कि कई वारदातें उसे याद भी नहीं हैं और उसने कत्ल करने के बाद शव के पैर छूकर माफी मांगी थी। आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसके परिवार वालों ने उसे दो साल पहले घर से निकाल दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement