Report by : CWN Desk
Published at :
वर्कशॉप लाइन के पास नहर में मिला युवक का शव

ऋषिकेश की घटना, सुसाइड नोट मिला, जिसमें मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया

ऋषिकेश। तपोवन में एक होटल के कमरे में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगा ली। छात्रा छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। वह उत्तरप्रदेश के बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष की छात्रा थी। पुलिस को कमरे से छात्रा का सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को तपोवन स्थित होटल दुर्गा पैलेस के कर्मचारी मनोज रावत ने उनके होटल में ठहरी एक युवती के लंबे समय से कमरे का दरवाजा न खोलने की सूचना पुलिस को दी। होटलकर्मी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी रोली वैष्णव (21) पुत्री शिव शंकर वैष्णव 10 मार्च से उनके होटल में ठहरी थी। लेकिन 11 मार्च की शाम से युवती ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। होटल कर्मचारियों ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, इसके बाद भी न अंदर से आवाज आई न ही दरवाजा खुला। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा अंदर युवती पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली।
पुलिस को अंदर एक रजिस्टर पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि ‘मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं, यह मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं’। पुलिस ने बताया कि कमरे के बाथरूम में खून पड़ा हुआ था और खून लगा ब्लेड भी था। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›