Connect with us

देहरादून

मसूरी मार्ग भट्टा फॉल के पास वाहन खाई में गिरा, दो साल के बच्चा समेत 7 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसडीआरएफ रोप-पे का माध्यम से खाई में उतरी, घायल किये रेस्क्यू

देहरादून। 10 मार्च को देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 100 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा सभी घायल व्यक्तियों स्ट्रेचर के द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भिजाया गया।
वाहन के अंदर 07 व्यक्ति सवार थे, जो सभी घायल अवस्था थे। वाहन सवार सभी व्यक्ति देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
वाहन संख्या नम्बर :- UK07TB6787
*घायल व्यक्तियों के नाम*
1. श्री नरेश जैन उम्र – 68 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द जैन
निवासी – कायमगज फरीदाबाद।
2. श्री अनुभव जैन उम्र – 28 वर्ष पुत्र वर्ष नरेश जैन
3. श्रीमती सुधा जैन उम्र – 50 वर्ष पति श्री नरेश जैन
4. श्रीमती मेघा जैन उम्र – 28 वर्ष पति श्री ज्ञामब जैन
5. देवाक जैन उम्र – 2 वर्ष पुत्र श्री ज्ञामब जैन
6. श्री ज्ञामब उम्र – 30 वर्ष पुत्र श्री नरेश जैन
7. कमाल खान चालक

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में सीएम धामी और नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती

*रेस्क्यू टीम का विवरण*

1. मुख्य आरक्षी मनोज जोशी
2. मुख्य आरक्षी दीपक पंत
3. फायरमैन प्रवीन सिंह
4. फायरमैन योगेश सिंह
5. इलेक्ट्रीशियन सुरज
6. चालक सूरज

यह भी पढ़ें 👉  संग्रह अमीन के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने खोला मोर्चा

*मीडिया सैल SDRF*

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement