Connect with us

नैनीताल

“नगाड़े खामोश हैं” नाटक का मंचन कर गिर्दा को याद किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। गिर्दा की पुण्यतिथी पर गिर्दा स्मृति मंच द्वारा नैनीताल में सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया और सीआरएसटी इण्टर कालेज में युगमंच द्वारा “नगाड़े खामोश हैं” नाटक का मंचन कर गिर्दा को याद किया गया । इसके अलावा “स्वर्ग से विदाई ” का भी मंचन किया गया । गिर्दा के पुत्र तुहीन तिवारी द्वारा जोशीमठ पर बनाया गया लघु वृतचित्र भी प्रदर्शित किया गया ।
सांस्कृतिक जुलूस तल्लीताल से मल्लीताल सीआरएसटी इण्टर कालेज तक निकाला गया । जुलूस में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बाल सैनिकों ने शानदार छलिया नृत्य किया और संस्कृतिकर्मियों ने गिर्दा के लिखे गीतों को गाकर गिर्दा को याद किया ।

Select Language

Advertisement