Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस की तत्परता से मिला यात्री का खोया सामान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: चूरू, राजस्थान से यात्रियों को लेकर हरिद्वार आए कुलदीप शर्मा का कीमती सामान गंगा स्नान के दौरान चोरी हो गया था। उनके सामान में कुछ धनराशि और मोबाइल फोन मौजूद थे। इस घटना से वे काफी चिंतित हो गए और तुरंत हर की पौड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

हरिद्वार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। खोजबीन के बाद पुलिस को सफलता मिली और उन्होंने दो मोबाइल फोन बरामद कर कुलदीप शर्मा को सौंप दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट, इन चार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी

सामान वापस मिलने पर कुलदीप शर्मा ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहती है, जिससे तीर्थस्थल में विश्वास और सुरक्षा की भावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर में निकाली जाएंगी स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्राएँ : जितेन्द्र रघुवंशी

हरिद्वार पुलिस की इस तत्परता से यह साबित होता है कि वे न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सजग हैं बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement