Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में मानसिक तनाव से परेशान एक युवक गंगा में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने जा रहा था। पुलिस ने उसे बचा लिया। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी मुकेश थलेडी ने बताया कि एक युवक क्षेत्र में घूमता दिखाई ‌पड़ा। वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। कॉंस्टेबल मुकेश डिमरी, मान सिंह नेगी ने उसे रोका और पूछताछ की। युवक का नाम प्रसून कुमार
श्रीवास्तव (20 वर्ष) निवासी जगन्नाथपुर गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार है। युवक ने बताया कि वह काफरी परेशान है। गंगा जी में कूदकर जीवन लीला खत्म करने के इरादे से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने युवक को चौकी में बैठाया और उनके घर फोन कर सूचित किया। भाई प्रभात के
पहुंचने पर युवक को उसे सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान, राजौरी में गोलाबारी से अधिकारी सहित तीन की मौत, ड्रोन हमले नाकाम

Select Language

Advertisement