Connect with us

नई दिल्ली

पुलकित आर्य का होगा नार्को टेस्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अंकिता हत्याकांड: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने सुनाया फैसला

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का नार्को टेस्ट मामले में अंकिता हत्याकांड मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार की अदालत ने आज फैसला सुना दिया है। पुलकित का नार्को टेस्ट किया जाएगा।
इससे पूर्व अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के मामले पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में आज सुनवाई हुई थी। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने संबंधित मामले की रूलिंग (न्यायिक निर्णयों की प्रति) दाखिल की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शहीदों के सम्मान में दीपावली पर एक दीया

शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गत तीन जनवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपनी दलीलें रखी गई थीं। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले के लिए 5 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। पांच जनवरी को अभियोजन पक्ष की ओर से संबंधित मामलों में अन्य कई रूलिंग को जरूरी बताते हुए इन्हें प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई। अदालत ने इसके लिए समय प्रदान करते हुए 10 जनवरी की तिथि नियत की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में बारात में दुल्हन के रिश्तेदार ने दूल्हे के मामा की गोली मारकर की हत्या

Select Language

Advertisement