Report by : CWN Desk
Published at :
शिवालिक नगर पालिका परिषद द्वारा नवोदय नगर में खोखा पटरी वालों से की जा रही है वसूली।।

हरिद्वार- एक तरफ उत्तराखंड सरकार हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण को हटाने पर आमदा है, ओर दूसरी और शिवालिक नगर पालिका परिषद अवैध अतिक्रमण से वसूली कर रही है । इसका जीता जागता उदाहरण नवोदय नगर में गोल चक्कर के आसपास एवं आईएमसी चौक के आसपास खोखा पटरी वाले हैं, जिनसे शिवालिक नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन ₹30 का शुल्क लिया जाता है । सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह शुल्क किसकी जेब मे जा रहा है , जो कि हजारों में है । दूसरी ओर खोखा पटरी वालों ने बताया कि अगर हम शुल्क नहीं देते हैं , तो हमें हमारा खोखा हटाने की धमकी नगरपालिका से दी जाती है।
एक तरफ नवोदय नगर व्यापार मंडल के दुकानदार हैं जो प्रतिमाह हजारों का किराया देकर ,लाखों का सामान दुकान में भर रखे हैं , दूसरी ओर शिवालिक नगर पालिका खोखा पटरी वालों को बढ़ावा देकर इनसे वसूली कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›