Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश ढालवाला व खारा स्रोत क्षेत्र में अतिवृष्टि, घरों में घुसा पानी, कई इलाके जलमग्न
ऋषिकेश ढालवाला व खारा स्रोत क्षेत्र में अतिवृष्टि, घरों में घुसा पानी, कई इलाके जलमग्न

एसडीआरएफ ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान, पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह भेजा

ऋषिकेश। देर रात थाना मुनिकिरेती द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया ऋषिकेश खारा स्रोत क्षेत्र में अतिवृष्टि से जलस्तर बढ़ने के कारण लोगो के घरों में पानी भर गया है, जिसमे फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम ASI महावीर सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये जलमग्न हुए घरों से लगभग 50 लोगों को  रेस्क्यू कर राफ्ट के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
इसके अतिरिक्त ढालवाला SBI बैंक के पीछे जंगल से पानी आने पर कुछ मकानों में पानी भर जाने पर से SI सचिन रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया। टीम द्वारा अपनी बुद्धिमत्ता व समुचित प्रयासों से मकान में से पानी की निकासी कर संभावित खतरे का निस्तारण किया गया। मकान में रहने वाले लोगों द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›