Report by : कालू वर्मा
Published at :
होंडा सिटी कार से आए बदमाशों को पुलिस ने किया पैदल

डकैती डालने आ रहे थे, पुलिस की सतर्कता से मंसूबो पर फेरा पानी

होंडा सिटी कार से आए बदमाशों को पुलिस ने किया पैदल


हरिद्वार।
कोतवाली लक्सर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। होंडा सिटी कार से डकैती डालने आ रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाश एक खंडहर में बैठक डकैती की योजना बना रहे थे। पु‌लिस ने इसकी भनक लगने पर दबिश देकर 6 बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों से 3 तमंचे, 3 अवैध चाकू और सुल्तानपुर में विगत दिनो में हुई 2 चोरी की घटनाओं का सामान बरामद किया।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बदमाश होंडा सिटी कार लेकर लक्सर स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती डालने आए थे। लेकिन पहले ही धरे गए। पूछताछ में बदमाशों ने लक्सर क्षेत्रान्त्तर्गत 6 चोरी की घटनाओं और थाना भगवानपुर
क्षेत्र में माह नवंबर में कार लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर लक्सर के अलग-अलग स्थानो पर चोरी की गयी विद्युत केबल व चोरी की 02 घटनाओं से सम्बन्धित कास्मेटिक्स, परचून का सामान व डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए उपकरण (प्लास, केवल कटर आदि) बरामद किये गये। तीन अभियुक्तों ने की थी भगवानपुर में कार लूट अभियुक्त मोहित, अभिषेक नकुल ने मिलकर दिनांक 30.11. 2022 को भगवानपुर टोल प्लाजा के पास रात्रि में एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रोड से हमला कर कार लूट की थी और पुलिस से डर कर भागते समय कार बहादराबाद  में पथरी रो पुल के पास छोड़ दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त 1. नकुल पुत्र कुसुमपाल निवासी ग्राम कुंजा बहादरपुर थाना भगवानपुर
2.दीपक पुत्र ताराचन्द निवासी ग्राम नन्हेडा अनन्तपुर थाना भगवानपुर
3.यशवीर सिहं पुत्र सूरत सिहं निवासी उपरोक्त
4.मोहित पुत्र राजपाल निवासी उपरोक्त
5.राहुल सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी उपरोक्त
6.अभिषेक पुत्र अनिल निवासी- ग्राम खतौली गुर्जर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›