Connect with us

नैनीताल

सैनिक पिता का बेटा आर्मी में अफसर बना, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- लालकुआं क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवासी सुंदर धामी का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन व क्षेत्र वासी अपने को गौरवांवित महसूस कर रहे है। मूल रूप से पिथौरागढ़ धारचूला के चिचिंडा के सुदूर गांव , धामी गांव निवासी सुंदर धामी चेन्नई OTA से पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बने है। सुंदर धामी ने बारहवीं तक की शिक्षा पिथौरागढ़ से प्राप्त की, उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरी मल कॉलेज से स्नातक किया। वर्ष 2022 में सीडीएस परीक्षा पास कर उनका चयन ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई के लिए हुआ और वो आज पासआउट होकर बतौर लेफ्टिनेंट सेना को ज्वाइन करेंगे। उनके पिता नारायण सिंह धामी कुमाऊं रेजिमेंट से हवलदार पद से 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement