Report by : CWN Desk
Published at :
नई दिल्ली। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमारा का बेटे बंदी भगीरथ साईं का मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि भगीरथ साईं का एक दोस्त भी पीड़ित युवक पर थप्पड़ बरसा रहा है। पीड़ित युवक की पहचान यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले श्रीराम के रूप में हुई है।
आरोपी बंदी भगीरथ साईं और कई अन्य युवक उसे घेरकर खड़े हैं और उस पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। बताया जा रहा है कि श्रीराम नामक युवक ने भगीरथ साईं की क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की की बहन से बदतमीजी की थी, जिसके लिए भगीरथ और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई की।