Connect with us

नई दिल्ली

हल्द्वानी की भावना मेहरा बनी सेना में लेफ्टिनेंट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मेहनत का फल देर से ही भले पर मिलता जरुर है। साल 2022 का आखिरी दिन हल्द्वानी की भावना मेहरा के लिए सुखद रहा। भावना सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। लेफ्टिनेंट भावना मेहरा को बेस्ट क्लिनिकल नर्स चुना गया है।

हल्द्वानी शहर के हल्दूचौड़ निवासी भावना मेहरा सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। शनिवार को लखनऊ के आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में आयोजित नर्सिंग कैडेट की कमीशनिंग सेरेमनी में भावना को लेफ्टिनेंट का रैंक दिया गया। लेफ्टिनेंट भावना मेहरा को बेस्ट क्लिनिकल नर्स चुना गया है।भावना मेहरा मूल रूप से रानीखेत के सौला गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में रहता है। उनके पिता राजेश मेहरा 16 कुमाऊं से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में हैड़ाखान विश्वधाम आश्रम में मैनेजर हैं। उनकी मां विमला मेहरा गृहणी हैं। भावना मेहरा के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर परिजन गदगद हैं।

Select Language

Advertisement