Report by : CWN Desk
Published at :
यहां आटे के लिए मची भगदड़, एक की मौत

पाकिस्तान में महंगाई आसमान पहुंची, सब्सिडी के आटे के लिए भीड़
नई दिल्ली। पाकिस्तान में महंगाई दर आसमान पहुंच गई है। रोटी के लिए लोग मोहताज होने लगे हैं। रोटी आटे की किल्लत के बीच सब्सिडी वाले आटे के लिए भीड़ में मची भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कम कीमत पर आटे के पैकेट की घोषणा सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ गई।
पाकिस्तान में गेहूं की कीमत 5,000 रुपये प्रति मन है। रावलपिंडी के खुले बाजार में आटा की दर 150 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। सब्सिडी वाला आटा काफी अहम हो गया है। सस्ता आटा लेने के लिए सिंध प्रांत के मीरपुर खास जिले में शनिवार को भगदड़ मच गई। भगदड़ में व्यक्ति की मौत हो
गई। मृत‌क के छह बच्चे हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक गेहूं की कीमत 5,000 रुपये प्रति मन पर पहुंचने के साथ, रावलपिंडी के खुले बाजार में आटा की दर 150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर शहर में 15 किलो गेहूं का बैग 2,250 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं सब्सिडी वाले आटे
जिससे लोगों को राहत मिल रही थी उसका भाव भी आसमान छूने लगा है। सब्सिडी वाले 25 किलो वाले पैकेट के आटे की कीमत 3100 रुपये प्रति पैकेट हो गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›