Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में अचानक ओलावृष्टि होने से मची भगदड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीएसए मैदान में चल रहा क्रिकेट मैच भी कुछ समय के लिए रोका

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के नैनीताल में अचानक ओलावृष्टि होने के बाद भगदड़ मच गई। सवेरे खिली धूप के बाद दोपहर तक बादलों ने आसमान को ढक दिया। बाजार में घूम रहे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने भागकर अपने आप को बचाया। पटरी पर दुकान लगाने वालों ने ओलों और बरसात से बचने के लिए अपनी दुकानों को ढका। डी.एस.ए.मैदान में चल रहा क्रिकेट मैच भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया। मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के अनुसार आज नैनीताल में बरसात हो रही है। सवेरे के धूप भरे खुले आसमान के बाद ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते में ये चौथे दिन ओलावृष्टि हुई है। रुक रुककर हो रही बरसात और ओलावृष्टि से आमजनों को भारी दिखकत का सामना करना पड़ रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement