Connect with us

नई दिल्ली

शिक्षक को मेडिकल छात्र के बाल पसंद नहीं आए, मुंडवा दिया सिर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के एक शिक्षक ने एक छात्र को कथित तौर पर नाई की दुकान पर ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया। मामला सामने आने के बाद सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।


अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने 12 नवंबर को हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह रैगिंग का मामला नहीं है।
राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के मुताबिक शुरू में संस्थान के छात्रावास में कुछ वरिष्ठ छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्र से कहा कि उसकी ‘हेयर स्टाइल’ महाविद्यालय के छात्र के लिए उचित नहीं है और वह बाल कटवा ले।
अधिकारियों ने बताया कि छात्र द्वारा बाल कटवाने के बाद रैगिंग विरोधी समिति के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उससे कहा कि ‘‘यह अजीब लग रहा है’’ और उसे सैलून में ले जाकर उसके बाल मुंडवा दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुलेंगे 10 योग वेलनेस केंद्र, दूरदराज के लोगों को मिलेगा लाभ


अधिकारियों के मुताबिक, चिकित्साधिकारी छात्रावास परिसर में ही रहते हैं और सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि मामला प्राध्यापक के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने शनिवार को चिकित्साधिकारी को छात्रावास से हटाने का आदेश दिया और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की।
प्राध्यापक ने कहा कि सहायक प्राध्यापक का इस तरह की गतिविधि में शामिल होना ठीक नहीं है। सहायक प्राध्यापक ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी और वह छात्र को सिर्फ अनुशासित करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  अनिल बलूनी को हल्द्वानी विधानसभा की जिम्मेदारी, हारी 23 सीटों को जिताने के लिए भाजपा ने इनको सौंपा जिम्मा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement