Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
उद्यान भूमि पर सिडकुल, होटल, वैलनेस सेंटर बनाने के विरोध में किसानों ने निकाला मशाल जुलूस

रामगढ़ राजकीय उद्यान भूमि बचाने पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे हैं किसान

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के रामगढ़ राजकीय उद्यान भूमि में सिडकुल, होटल और वैलनेस सेंटर बनाये जाने के विरोध में पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने मशाल जुलूस निकाला। किसानो की जिला प्रशासन ने अब तक सुध नहीं ली है, जिससे नाराज किसानों ने रविवार देर शाम मशाल जुलूस निकालकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली। किसानों ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि सरकार अब उद्योगपतियों को निशुल्क जमीन दे रही है जो गलत है।
नैनीताल के रामगढ़ में उद्यान बचाओ संघर्ष समिति पिछले 22 दिनों से लगातार उद्यान भूमि पर धरने पर डटे है। आंदोलनरत कृषकों ने आरोप लागया की 4.4 एकड़ भूमि को सिडकुल की आड़ में बड़े उद्योगपतियों को दिया जाना राज्य सरकार का गलत निर्णय है। कहा कि राज्य सरकार तत्काल निर्णय वापस ले, नहीं तो उन्हें नैनीताल जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा की रामगढ़ फल पट्टी के नाम से मशहूर है, यहां उद्यान भूमि में ही बागवानी के लिए नये पौधे, नर्सरी, स्थानीय किसानों को आसानी से उपलब्ध कराए जाते हैं।

उद्यान भूमि पर सिडकुल, होटल, वैलनेस सेंटर बनाने के विरोध में किसानों ने निकाला मशाल जुलूस
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›