Connect with us

नैनीताल

भूस्खलन का शिकार होने से स्कूटी सवार बाल बाल बचा,देखे वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- कवारब में भूस्खलन का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुल पार से खींचा गया ये वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार भूस्खलन का शिकार होने से बाल बाल बच गए।

नैनीताल और अल्मोड़ा की सीमा में पुल के समीप अल्मोड़ा मार्ग में एक भूस्खलन का वीडियो बना है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। भूस्खलन को भांपते हुए रोडवेज बस चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को कुछ दूरी पर रोक लिया। बस के पीछे ट्रैफिक भी रुक गया और सुरक्षित हो गया। इस बीच एक स्कूटी सवार अपनी जिंदगी का रिस्क लेकर, भूस्खलन को चुनौती देते हुए उसे पार कर गया। बात दें कि ये रोड चौड़ीकरण के लिए काटी जा रही है। कटे हुए एक हिस्से में कमजोर पड़ी पहाड़ी टूटकर गिर गई। इस क्षेत्र में जे.सी.बी.मशीन से पहाड़ की कटाई की जा रही है। पहाड़ से भूस्खलन के दौरान धूल का एक गुबार भी उठा। भूस्खलन के बाद मार्ग को मशीन की मदद से खोल दिया गया। वीडियो नैनीताल जिले में मोना लवेशाल को जाने वाले मोटर मार्ग से बनाया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement