Connect with us

हरिद्वार

युवक ने प्यार में कर दी हदें पार, युवती गर्भवती हुई तो शादी की तारीख तय होने के बाद हुआ फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। एक की युवती ने दिल्ली के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। घटना वर्ष 2021 की बताई जा रही है।
तब दोनों देहरादून के प्रेमनगर में लिव इन में रहते थे। युवती यहां एक निजी शिक्षण संस्थान से एमएससी कर रही थी। मामले में आरोपित के विरुद्ध प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, हरिद्वार निवासी युवती ने शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2021 में वह प्रेमनगर क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से एमएससी कर रही थी। इस दौरान उसकी पहचान अंकुल ओझा निवासी मंदावली, विनोद नगर इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन नई दिल्ली के साथ हुई। दोस्ती होने के बाद दोनों का प्रेम प्रसंग चलने लगा।
अंकुल ने उससे कहा कि जब दोनों ने शादी करनी ही है तो क्यों न साथ में रहते हैं। इसके बाद दोनों कमरा लेकर साथ रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान अंकुल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया।
बाद में विरोध करने पर आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। दबाव डालने पर अंकुल ने उसे भरोसा दिलाया कि दोनों 18 जून 2024 को शादी करेंगे। शादी कि तिथि भी तय कर दी गई, लेकिन शादी वाले दिन आरोपित गायब हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement