Connect with us

नैनीताल

रामनगर के सांवल्दे पश्चिम गांव में बाइक सवार युवक ने तीन बच्चों को टक्कर मारी, एक बच्चे की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। क्षेत्र में बाइकर्स लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। अब सांवल्दे पश्चिम गांव में बाइक सवार युवक ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी। अस्पताल लाने पर एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। मृतक कक्षा दो का छात्र था। स्वजन ने पुलिस को तहरीर दे दी है। बताया जा रहा है कि आरोपित की बुलेट सीज थी, दो जुलाई को आरोपित बुलेट छुड़वाकर ले गया था।
जानकारी के मुताबिक रामनगर कोतवाली के अंतर्गत सांवल्दे पश्चिम गांव निवासी मदन कुमार का आठ वर्षीय पुत्र पवन कुमार, उसकी दो वर्षीय बहन अनुष्का व ऋषि घर से दुकान पर जा रहे थे। इस बीच रामनगर की ओर से जा रहे बाइक सवार युवक ने बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमें पवन व अनुष्का को चोट आई। जबकि ऋषि बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जाता है कि इस बीच बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि वह बाइक मौके पर ही छोड़ गया। स्वजन व लोग घायल पवन व अनुष्का को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। घायल अनुष्का के सिर पर चार टांके आएं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पवन की मौत पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार वाहन नंबर के आधार पर आरोपित का पता लगाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement