Connect with us

नई दिल्ली

महिलाओं के कपड़े पहन अश्लील डांस कर रील बना रहे युवक की दुकानदारों ने जमकर धुनाई की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पानीपत। इंसार बाजार में महिलाओं के कपड़े पहनकर अश्लील डांस कर रहे युवक की कुछ दुकानदारों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर बाजार में रील बना रहा था। उसका साथी वीडियो को शूट कर रहा था।
युवक को देखकर बाजार में आ रही महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही थीं। दुकानदारों ने युवक को जमकर थप्पड़ जड़े। राहगीरों ने युवक की पिटाई की वीडियो भी बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
दुकानदारों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। दुकानदारों ने युवक से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। युवक ने बताया कि कि वह सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है। उसके लिए वह वीडियो शूट करता है। ब्लॉग बनाने से आय होती है। उसके फॉलोअर्स को इस तरह की वीडियो पसंद आती है।
इसलिए वह ऐसी वीडियो बना रहा था। वह पहले भी वह इस तरह की वीडियो शूट कर चुका है। सोशल मीडिया पर उसकी ऐसी वीडियो खूब वायरल होती है। इसलिए वह ऐसी वीडियो शूट करता है। युवक ने दुकानदारों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा भी दिया। इसके बाद दुकानदारों ने युवक को बैठाकर समझाया भी कि ऐसी वीडियो समाज में गलत संदेश जाता है। हमारी संस्कृति भी प्रभावित होती है। महिलाएं ऐसी वीडियो देखकर असहज होती है। हमें समाज में अच्छा संदेश देना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement