Connect with us

हरिद्वार

दिल्ली की युवती ने हरिद्वार में की आत्महत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र के चीला मार्ग पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस की जांच में मृतक युवती की पहचान दिल्ली निवासी आराधना के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आराधना परिजनों से नाराज होकर दिल्ली से हरिद्वार आई थी और उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
बृहस्पतिवार की दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि चीला मार्ग पर मछला कुंड जाने वाले रास्ते पर एक युवती बेहोश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही एसओ नितेश शर्मा और चंडी चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवती के मुंह से झाग निकल रहे थे। पीआरडी महिला जवान राजकुमारी ने युवती की नब्ज जांची तो उसकी सांसें बंद मिलीं। मौके से पुलिस को एक बैग, मोबाइल फोन, एक शॉल, एक गिलास और सफेद रंग का पाउडर मिला।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन खंगालने पर मृतक युवती की पहचान आराधना (35) पुत्री अभयनाथ निवासी द्वारिका सेक्टर एक दिल्ली के रूप में हुई है। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि आराधना अविवाहित थी और वह परिजनों से विवाद होने के बाद यहां आई थी। उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
क्या कहता है पुलिस अधिकारी:
एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि ” हमें सूचना मिली थी कि चीला मार्ग पर एक युवती बेहोश पड़ी है। मौके पर पहुंचकर देखा तो युवती की मौत हो चुकी थी। उसके पास से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई है। परिजनों से बात करने पर पता चला है कि वह परिजनों से नाराज चल रही थी।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement