Report by : CWN Desk
Published at :
फिर उत्तरकाशी में भूकंप, घरों ने बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार (आज) सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगाया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन थी। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में मांडों के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। यहां बीते माह भी भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए थे।
आज गुरुवार सुबह 5:40 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›