Connect with us

उत्तराखण्ड

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन की जरूरत: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विश्व बाघ दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन का आह्वान किया। वन्यजीव संरक्षकों को सम्मानित कर पोस्टकार्ड जारी किया।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसे एक जन-आंदोलन का स्वरूप देकर ही उत्तराखंड को प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री बुधवार को देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में ‘विश्व बाघ दिवस’ के अवसर पर “एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में बोल रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाघ संरक्षण पर आधारित विशेष चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने में साहसिक कदम उठाने और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व नागरिकों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का सशक्त प्रतीक है। जंगलों की सुरक्षा से ही बाघ और प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक हमारे पर्यावरण, नदियों, मिट्टी और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। जंगलों में पर्यटकों द्वारा छोड़ा गया प्लास्टिक वन्यजीवों के भोजन में मिल जाता है, जिससे उनकी जान पर संकट मंडराता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ-साथ चारधाम यात्रा और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि वे प्राकृतिक स्थलों पर प्लास्टिक या कचरा न फैलाएं और कपड़े व जूट के थैलों का प्रयोग करें।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसे प्रयासों ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक पहचान दी है। राज्य सरकार भी प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, रीसाइक्लिंग और इको-फ्रेंडली पैकेजिंग को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस परामर्श कार्यशाला से मिले सुझावों से प्रदेश में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रवर्तन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे 40 कांवड़िए, 18 कावड़ियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement