Connect with us

नैनीताल

रिहायशी क्षेत्र में जहरीला कोबरा पहुंचने से हड़कंप मच गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

भीमताल(नैनीताल)-

भीमताल के रिहायशी क्षेत्र में जहरीला कोबरा पहुंचने से हड़कंप मच गया। खतरा दिखने के बाद कुछ युवाओं ने जान पर खोलकर कोबरा को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया।

स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय देते हुए इस किंग कोबरा को पकड़ लिया

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित भीड़भाड़ वाले रामलीला मैदान और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में अत्यधिक जहरीले किंग कोबरा सांप के दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। किंग कोबरा मैदान में खड़ी एक गाड़ी में जा बैठा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों, वन विभाग और पुलिस को गाड़ी के मालिक ने दी। कुछ स्थानीय युवाओं ने 8 फ़ीट लंबे किंग कोबरा को बाहर निकाला। स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय देते हुए इस किंग कोबरा को पूछ की तरफ से पकड़ लिया और जंगल मे रिहा करने के लिए निकल गए। जंगल को ले जाते समय सांप छूट गया और दोबारा वहां मौजूद तमाशबीनों की तरफ आ गया। युवकों ने एक मोटरसाइकिल के नीचे से सांप को निकाला और बेहद गंभीरता के साथ जंगल के समीप भीमताल झील में जाने वाले नाले में छोड़ दिया। इस बीच किंग कोबरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Select Language

Advertisement