Report by : gulabsingh
Published at :
फ्लाईओवर बनाने में आड़े आ रहे विद्युत लाइन एवं पोल होंगे शिफ्ट

लालकुआं में रेलवे क्रॉसिंग को लेकर पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग का संयुक्त सर्वे
हल्द्वानी। लालकुआं से कार रोड के बीच भारत सरकार की सेतु बंधन योजना से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाना है। पहले चरण में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ उक्त ओवर ब्रिज क्षेत्र का निरीक्षण किया। विद्युत की लाइन एवं पोल शिफ्टिंग के लिए
सर्वेक्षण किया।
केंद्र सरकार ने लालकुआं में उक्त फ्लाईओवर निर्माण के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। भारत सरकार ने सबसे व्यस्त सड़कें जो रेलवे लाइन को पार करती हैं, उन पर आरओबी बनाने का निर्णय लिया है। जिसमें गोला रोड में स्थित लालकुआं से
कार रोड के बीच रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाने की सहमति देना भी शामिल है।
सोमवार की दोपहर को लालकुआं विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय पहुंचे लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र जोशी एवं दूसरी कनिष्ठ अभियंता रुचि जंगपांगी ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद एवं कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली के साथ बैठक करते हुए उक्त फ्लाईओवर
निर्माण के दौरान बिजली विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र में लगाए गए विद्युत पोल एवं विद्युत लाइनों के शिफ्टिंग के लिए आकलन स्टीमेट तैयार करने की कार्रवाई शुरू की। बैठक के पश्चात दोनों विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा वहां का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विद्युत पोलों एवं लाइनों का संयुक्त सर्वेक्षण किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›